अमृतसर | थाना घरिंडा पुलिस ने कब्जे की नीयत से दीवार गिराने और लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ 11 दिन के बाद केस दर्ज किया है। इस संबंधी दविंदर कुमार ने बताया कि गांव खुरमणिया की 4 किले जमीन उनकी है। यह जमीन खसरा नंबर 27/21 में आती है। इसी जमीन से जुड़ी कुछ हिस्से की मेजर सिंह और हरजीत सिंह, निवासी खुरमणिया, खासा ने दीवार बनाने के लिए उन्हें दी थी। इसके बदले में 2 लाख रुपए दिए गए थे। 1 लाख मेजर सिंह को और एक लाख हरजीत सिंह को दिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 जून को मेजर सिंह अचानक उसी जगह पहुंचा, जहां उसे पैसे दिए गए थे। उसने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से टांगे मारकर दीवार गिरा दी। इसके बाद जमीन पर रखा लोहे का सामान, लोहे के एंगल और कंटीली तार भी उठा ले गया। यह सामान जमीन की बाउंड्री बनाने के लिए रखा गया था। जब इस बारे में पूछा गया तो मेजर सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। गाली-गलौच करने लगा।


