रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को धूल चटाने के लिए शस्त्र उठाए : लक्ष्मी कांता चावला

भास्कर न्यूज | अमृतसर रानी झांसी सोसायटी की ओर से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी सल्तनत को धूल चटाने के लिए शस्त्र उठाया था। एक नारी के रूप में उन्होंने समाज को ऐसी प्रेरणा दी जो युगों-युगों तक महिलाओं के भीतर आत्मबल पैदा करती रहेगी। रानी लक्ष्मीबाई ने भारत भूमि को अपने रक्त से गौरवान्वित किया। सच्चे अर्थों में वह आदर्श वीरांगना थी। स्वाधीनता की क्रांति का बीज उन्होंने ही प्रस्फुटित किया था। रानी झांसी का बलिदान अनुकरणीय है। एक महिला होकर रानी झांसी ने अपनी बहादुरी से अंग्रेजी हुकूमत को धूल चटाई। वह स्वराज के लिए लड़ीं। आज महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर पवन कुंदरा, माला चावला, नीलम शर्मा, स्वरूप कुमार, पीके गोयल, विपिन कुमार, परवीन कुंद्रा, अंजू, मीनू, अशोक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *