भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम मैनेजमेंट के आदेशों पर बुधवार को इन्फोर्समेंट की टीमों ने हॉल गेट में सभी डिवीजन स्टाफ की हाजिरी चेकिंग की। इन्फोर्समेंट टीमें सुबह 9.10 बजे सिटी सर्किल में पहुंची मगर कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लेट पहुंचे। इन्फोर्समेंट ने सुविधा सेंटर, इंडस्ट्री डिवीजन, हकीमां गेट और सिटी सेंटर में चेकिंग करके हाजिरी रजिस्टर देखा, इसमें कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इंफोर्समेंट टीम ने देखा कि सुविधा केंद्र में कोई भी स्टाफ समय पर नहीं था। वही इंडस्ट्री डिवीजन में 15 में से 6 कर्मचारी ही ड्यूटी पर मौजूद मिले। इसी तरह की हकीमां गेट में 10 में से 3 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सिटी सेंटर डिवीजन में सारा स्टाफ समय पर था। चेकिंग दौरान गैर हाजिर स्टाफ कि अब चार्जशीट बनेगी। सूत्रों के अनुसार अब सबअर्बन सर्किल समेत अन्य सब डिविजनों में भी इन्फोर्समेंट टीमें चेकिंग करेंगी। लेट मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। गौर है कि सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट की ओर से अपने सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी आने के आदेश जारी किए गए हैं। जो कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी। करीब 2 साल पहले भी इन्फोर्समेंट टीम की ओर से चेकिंग की गई थी।


