हॉस्पिटल कॉलोनी के सूने घर में वारदात, चोरी की रकम और गहने बरामद

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बसंतपुर थाना क्षेत्र के हास्पिटल कालोनी के मकान में हुई 4 लाख की चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिलाएं हैं। दोनों महिलाएं ही वारदात की मास्टरमाइंड हैं। जिन्होंने अपने पड़ोसी के घर चोरी की साजिश रची थी। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि 17 जून को हॉस्पिटल कालोनी के सूने मकान में 4 लाख रुपए की चोरी हो गई। इसमें 1.50 लाख रुपए नगद व शेष सोने चांदी के जेवरात शामिल थे। तब पी​िड़त धीरज कन्नौजिया व परिवार के सदस्य ड्यूटी गए थे। शाम में घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। बसंतपुर की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर संदेही देवव्रत यादव, तिलक साहू, देवानंद देशलहरे और लिलेश यादव को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार ली। वहीं चोरी की साजिश रचने वाली महिलाओं की जानकारी दी। मकानों की रेकी करती थी महिलाएं, फिर बनाई योजना: पुलिस ने बताया कि मामले में जानकी सुमन उर्पु ज्योति और हीरा बंजारा नामक दो महिलाओ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को मकान के सूने होने की पूरी जानकारी दी। दोनों लंबे समय से घर की रेकी कर रही थी। जिसके बाद अपने पूर्व परिचित देवानंद देशलहरे के साथ मिलकर चोरी की योजना तैयारी की। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम व गहने बरामद कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *