कवर्धा| राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के छात्र-छात्राओं को पूर्व वर्षों की भांति मिलेगा। प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा के लिए संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पात्रता की शर्त में 90 प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त करते हुए पहले की भांति 75 प्रतिशत कर दिया गया है।


