कवर्धा| छग व्यापमं ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत उपअभियंता व उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई है। राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।


