चांटीपाली हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव उत्साह से मनाया गया

मालखरौदा | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीपाली में प्रवेश उत्सव बड़े हर्ष और उत्साह से मनाया गया। सुबह 10 बजे स्कूल स्टाफ ने गांव में भ्रमण किया। नवप्रवेशी बच्चों के घर जाकर उन्हें साथ लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही बच्चों का टॉफी और तिलक से स्वागत किया गया। बच्चों को फिर से तिलक लगाकर पुस्तकें दी गईं। जलेबी खिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच कौशल साहू और पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष भागीरथी साहू ने बच्चों को संबोधित किया। दोनों ने शिक्षा और अनुशासन के महत्व को अपने जीवन से जोड़कर बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य विजय पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता बी आर यादव, सिलेन्द्र तिर्की, राजेन्द्र मिश्रा, सुखसागर कंवर, विज्ञान सहायक योगेश चन्द्रा, जनभागीदारी शिक्षक महेंद्र साहू, परमेश्वर लहरे, जे जोशी, रामकुमार पटेल, मोहन सिदार, संकुल समन्वयक घासी चन्द्रा, गोपाल सिदार, सुंदर चौहान, युवा कार्यकर्ता फनिद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष भागीरथी साहू, ग्राम के गणमान्य नागरिक, पालक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *