व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और भविष्य निर्माण का स्थान है विद्यालय

भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सीएल कलिहारी और अतिथियों ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं। तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और मुंह मीठा करवाया गया। वरिष्ठ नागरिक फूलसिंह ठाकुर को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख ने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और भविष्य निर्माण का स्थान है। यहां ज्ञान, अनुशासन और संस्कार की शिक्षा दी जाती है। विद्यालय वह जगह है जहां मित्रता, सहयोग, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बाद चार शेष साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कस्तूराम निषाद, धनउराम गावडे, फूलसिंह ठाकुर, पंचराम प्रजापति, अकबर सिंह कुंजाम, निर्मला साहू, आशा सलामे, प्रमोद अवस्थी, लिखेंद्र सिन्हा, शोभित पटेल, रेणुका यादव, द्रौपदी सिंह, गीता देवांगन, ममता, रविन्द्र उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *