बालोद| अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नूतन कुमार कंवर के बालोद अनुविभाग में पदभार ग्रहण करने पर तहसील दस्तावेज लेखक संघ ने मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे के नेतृत्व में दस्तावेज लेखकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा, दस्तावेज लेखक संघ के मो. जुनैद कुरैशी, गोल्डी गौतम, सोमेश साहू, संजय पटेल लालू, जयंत मूरचुलिया, लोचन पटेल और अक्षय यादव उपस्थित थे।


