भास्कर न्यूज|गुमला शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा गुमला के पूर्व अध्यक्ष आचार्य यमुना प्रसाद पाठक जी का आज स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर व्याप्त है, पूरा समाज मर्माहत है। उनके द्वारा समाज हित के किये गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे। पूरा शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि दी है, उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। है। शोक व्यक्त करने वालों में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सचिव सच्चिदानंद शर्मा, रमापति पाठक, विश्व भूषण पाठक कमलेश मिश्रा ,रघुनंदन मिश्र, रविशंकर मिश्रा अनिरुद्ध पाठक डॉ. सतीश पाठक, अरविंद मिश्रा धरणीधर पाठक, शंभू मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, सूरज मिश्रा, अनुज मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, नीरज कुमार मिश्रा, नंदकिशोर मिश्र, मनोज कुमार मिश्रा व सभी समाज के सदस्य शामिल हैं।


