30 PHOTOS में ईरान का इजराइल पर पलटवार:6 बैलेस्टिक मिसाइल राजधानी तेल अवीव में गिरीं; 60 से ज्यादा घायल

इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें इजराइल की राजधानी तेल अवीव में गिरीं। इसमें एक महिला की मौत हो गई और 60 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। ईरान ने इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का भी दावा किया है। इजराइल ने शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री स्टेशंस को निशाना बनाया था। जवाब में ईरान ने दोपहर में 100 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इजराइल ने सभी ड्रोन मार गिराए थे। इजराइली हमले में अब तक ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर समेत 78 लोग मारे गए हैं। वहां, 350 से ज्यादा घायल हैं। ईरान का पलटवार फोटोज में… पलटवार के बाद ईरान में जश्न… ईरान पर इजराइल का हमला… —————————————————— मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इजराइल का दोबारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला, जवाब में ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान में एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने शुक्रवार देर रात दोबारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइली हमलों में अब तक 78 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *