जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जन संवाद कार्यक्रम का समापन, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

भास्कर न्यूज |गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग ने स्थानीय परिसदन सभागार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल कोऑर्डिनेटर सह राज्य प्रभारी जीनल एन गाला, प्रदेश अध्यक्ष मंजूर आलम, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कुमुदनी प्रभावती, प्रदेश महासचिव नूर, हसनैन आलम, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिश कुरैशी, मो. महमूद आलम, जैतून, जॉन, अरसद उल कादरी, हुसैन खान, जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, जिला सचिव तरुण गोप, जिला महासचिव मो. फिरोज, मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन अख्तर, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मो. साहेब वसीम, मनरेगा विभाग के अध्यक्ष पवन केवट, विधि विभाग के अध्यक्ष मो. खुर्शीद आलम, किसान विभाग के जिला अध्यक्ष मो. मीरा, इकरामुल हक, मो. मोख्तार आलम, सैय्यद खालिद शाह, कलाम रॉय, मो. मिन्हाज, मो. शादाब समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर चुनाव के लिए तैयार रहने और जीतने के मंत्र दिए गए। कांग्रेस के विजन को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही गई। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला गया। जीनल एन गाला ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। मोदी सरकार अल्पसंख्यकों को कुचलने के लिए कुचक्र रच रही है। उन्होंने कहा कि वे खुद अल्पसंख्यक हैं और जैन समुदाय से आती हैं। वक्फ बिल को लेकर देश में सबसे ज्यादा चर्चा है। बीजेपी का मकसद सभी अल्पसंख्यक धर्मों पर हमला करना है। वक्फ की संपत्तियों को खत्म कर अम्बानी-अडानी जैसे पूंजीपतियों को देने की तैयारी है। अब ईसाई, सिख, जैन, फारसी धर्मों की जमीनें भी हड़पने की साजिश है। उन्होंने मोब लिंचिंग की घटनाओं को भयावह बताया। झारखंड में कई दर्दनाक घटनाएं हुई हैं। राज्य सरकार ने इस पर बिल पास कर गवर्नर को भेजा था, लेकिन उसे लौटा दिया गया। अब दोबारा गवर्नर को भेजने की तैयारी है। इस मुद्दे पर इमरान प्रतापगढ़ी, वे खुद और मंजूर अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर अगर कोई भाजपा के लिए काम करता है तो उस पर सीधी कार्रवाई होगी। उसे पार्टी से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हर कार्यकर्ता से मिलकर भरोसा दिलाने आई हैं कि उन्हें पूरी भागीदारी मिलेगी। नगर निगम से लेकर विधानसभा तक अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रभारी राजू से बात की है। हर जिले से तीन-चार लोगों की टीम बनाकर उन्हें प्रदेश प्रभारी और राज्य के चार मंत्रियों से मिलवाया जाएगा। ताकि वे अपनी बात और मांगें रख सकें। सरकार की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष साहेब वसीम के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। उन्हें राज्य के हर व्यक्ति से छोटी बहन जैसा सहयोग चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए समस्याएं बहुत हैं। इनसे निपटने के लिए एकजुट होना जरूरी है। राज्य का गठन भी इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हुआ था। पूर्वजों ने युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राणों की आहुति दी थी। कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत बनाना होगा। जितना संगठित होंगे, उतनी ही मजबूती से अधिकारों की आवाज उठेगी। सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री तक सीमित नहीं रहेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मजबूत है और जनता के हित में काम कर रही है। सभी योजनाएं जनता के हित को ध्यान में रखकर लाई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *