गिरिडीह|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को स्थापना दिवस मनाएगा। िजसे विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे लेकर बुधवार को बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में अहम बैठक हुई। गिरिडीह जिला संयोजक और प्रदेश जनजाति सह कार्य प्रमुख मंटू मुर्मू ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर जिले की विभिन्न इकाइयों में संगोष्ठी, माल्यार्पण और इकाई पुनर्गठन जैसे कार्यक्रम होंगे। गिरिडीह नगर इकाई ने तय किया है कि 9 जुलाई को कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा।


