बिलासपुर में कुल्हाड़ी से महिला को मार डाला:घर से 100 मीटर दूर खार में फेंकी लाश, खून से लथपथ मिला महिला का शव, हत्यारों का पता नहीं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या
जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे। हत्यारों का पता नहीं, कारण भी अज्ञात
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घरेलु विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है। हालांकि, अब तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है और न ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *