पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में संक्रमण के चलते 15 जून से दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। गुरुवार को डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। हॉस्पिटल के अनुसार, आज से उनके लिए स्पेशल डाइट प्लान शुरू किया गया है। फिलहाल डिस्चार्ज की तारीख तय नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबर पढ़ें… पुणे में कार और पिकअप की टक्कर, 9 लोगों की मौत महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार शाम सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल हैं। यह दुर्घटना जेजुरी-मोरेगांव रोड पर स्थित एक होटल के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार कार खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे हुआ। होटल के मालिक और उनके कर्मचारी पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे, तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने कंट्रोल खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई। कलकत्ता हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को आदेश- पश्चिम बंगाल में 1 अगस्त से मनरेगा दोबारा शुरू करें कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में 1 अगस्त, 2025 से मनरेगा को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को इसी तारीख से 100 दिन का काम शुरू करने का भी आदेश दिया है।


