भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय कॉलेज में पहली प्रवेश सूची जारी की गई है। जिसमें बीएससी में गणित और बायो संकाय में 75 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों से एडमिशन शुरू हुआ। वहीं बीए में 68 और बीकॉम में सर्वाधिक 77 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों से एडमिशन की शुरुआत हुई। सभी संकायों में प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के लिए कॉलेज की पहली सूची जारी की गई। वहीं अब विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक दस्तावेजों सहित आवेदन की हार्डकॉपी का सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। दिग्विजय कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी बायो एवं गणित संकाय, बीसीए, डीसीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने आवेदन मंगाए गए थे। कॉलेज की वेबसाइट में ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर 17 जून को सभी संकायों के प्रथम प्रवेश सूची जारी की गई। बीए प्रथम वर्ष में कटऑफ अनारक्षित वर्ग में 68.6, अपिव में 64.4 और अजा में 42 प्रतिशत तक रहा। बीकॉम प्रथम वर्ष में कट ऑफ अनारक्षित वर्ग में 77.2, अपिव में 72.8, अजजा में 41.2 तथा अजा. में 52 प्रतिशत रहा। सत्यापन और फीस जमा करने काउंटर बने बीएससी गणित प्रथम वर्ष में कट ऑफ अनारक्षित वर्ग में 74, अपिव में 69.4 प्रतिशत, अजजा में 55.4 तथा अजा. में 63.2 रहा है। बीएससी बायो प्रथम वर्ष में कट ऑफ अनारक्षित वर्ग में 75.2, अपिव में 72.2 प्रतिशत, अजा 58.8 एवं अजजा 58.4 प्रतिशत रहा। बीसीए प्रथम वर्ष में कट ऑफ अनारक्षित वर्ग में 73.2, अपिव में 70.35, अजजा में 53.2 तथा अजा. में 64.8 प्रतिशत गया जिसका अवलोकन कॉलेज के सूचना पटल पर कर सकते है।


