भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस की टीम ने रायपुर के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से साढ़े तीन लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी मात्रा 35 किलो के करीब है। आरोपी गांजा लेकर रायपुर से पूणे जाने निकला था। जिसे जीई रोड में बर्फानी मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें बर्फानी धाम मंदिर के पास गांजा के साथ एक युवक के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मिलन कुमार महोबे को हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास सूटकेस और एक प्लास्टिक का बोर मौजूद था। जिसकी जांच करने पर इसमें करीब 35 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी मिलन ने पूछताछ में बताया कि वह रायपुर से गांजा लेकर राजनांदगांव आया था, जहां से आगे पूणे ले जाने की तैयारी थी। जिसके लिए वह बस का इंतजार कर रहा था, तस्करी में आरोपी के साथ एक महिला भी संलिप्त थी। जो फरार हो गई है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा।


