राजनांदगांव| सोमनी पुलिस की टीम ने मुढ़ीपार में जुए की फड़ में दबिश दी है। जहां से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 6200 रुपए नगद जब्त किया गया है। सोमनी पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को मंगलवार रात मुढ़ीपार में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां से संजय, कृष्णा, शनि , ताम्रध्वज, टोमन, विनय, तामेश्वर, राजेश्वर व विजय को गिरफ्तार किया गया।


