मुख्य सड़क चौड़ीकरण की मांग लेकर दिल्ली पहुंचे खस

बैकुंठपुर | भाजपा युवा नेता राहुल खस ने बैकुंठपुर शहर की मुख्य सड़क को चौड़ा करने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने कोरिया जिले के खरवत चौक से भाड़ी चौक तक 15 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा करने की बात रखी। यह सड़क जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की सबसे अहम सड़क है। इसी मार्ग से कलेक्टर कार्यालय, जिला न्यायालय, बाजार और अन्य सरकारी दफ्तर जुड़े हैं। राहुल खस ने बताया कि पहले यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 का हिस्सा था। अब इसकी चौड़ाई केवल 7 मीटर रह गई है। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से यहां जाम लगता है। खासकर ओडगी चौक से भाड़ी चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुर्घटनाएं और मौतें भी हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *