रांची| गुरुवार को हुई जोरदार बारिश में जहां पूरा रांची जल मग्न हो गया। वहीं कई इलाकों में घरों में पानी ऐसा भरा की लोग अपने घर से भी नहीं निकल पाए। ऐसी ही विवशता बहु बाजार के पास चुनवा टोली में रहने वाली आरयू की रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. उषा सिंकू के घर में देखने को मिली। उनके घर में सुबह 4 बजे से पानी घुसना शुरू हुआ। देखते ही देखते कुह ही देर में पूरा घर तालाब बन गया। कारण था, कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण जब से हो रहा है तब से इस इलाके में पानी घरों में घुस रहा है। उनकी बेटी पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्तडॉ. रजनी पुष्पा सिंकू ने कहा कि घर में खाना तक बनाना मुश्किल हो गया है। कोई भी कमरा नहीं है जहां पानी नहीं भरा हुआ है। उधर,रांची में स्वर्णरेखा नदी उफान पर रही। कांके डैम का जलस्तर इतना बढ़ गया कि एक फाटक खोलना पड़ा। बहु बाजार चुनवा टोली… बहु बाजार गणपतनगर की सड़कें बनी नदी, चलना दूभर लगातार तीसरे दिन भी रांची में होती रही बारिश: मुहल्ले डूबे, बाजार ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त गुरुवार को बहु बाजार गणपतनगर की सड़कें भी नदी बन गईं। पूरे इलाके में लोगों का चलना दूभर हो गया। स्थानीय निवासी शोभा कुजूर ने कहा कि यहां नीचे कॉलोनी में करीब 150 घरों में बारिश का पानी चला गया है। लोग काफी परेशान हैं। उनके घर में भी पानी भर गया है। कमरे, किचन, सभी जगह पानी भर गया है। रात में सोना भी मुश्किल हो गया। निगम के टोल फ्री नंबर पर इस जल जमाव की परेशानी की सूचना दी गई है। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है। शुभम लकड़ा ने कहा कि बरसात में इस क्षेत्र में बहुत परेशानी होती है। यहां पानी लबालब भर जाता है।


