25 से 29 जून तक बंद रहेंगी भगत सिंह चौक सेनेटरी एसोसिएशन की दुकानें

जालंधर | समर वेकेशन के संदर्भ में शहीद भगत सिंह चौक सेनेटरी एसोसिएशन की अहम बैठक वीरवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अजय चोपड़ा, महासचिव मुकेश वर्मा ने की। इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों ने 5 दिन गर्मी की छुट्टियां 25 जून से लेकर 29 जून को करने पर सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि उक्त पांच दिन मार्केट बंद रहेगी। इस मौके कैशियर जतिंदर मनचंदा, जीवन शर्मा, संजीव कुमार, मनमोहन सिंह, सुमित चोपड़ा, गोल्डी शर्मा, रोहित चोपड़ा, मनजीत सिंह इलू आदि मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान चेयरमैन अजय चोपड़ा, महासचिव मुकेश वर्मा व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *