कृषि व उद्योग समिति की बैठक में योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने का िनर्देश

गढ़वा|जिला परिषद अंतर्गत कृषि और उद्योग समिति के सभापति शंभू राम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीडीसी के कार्यालय में कृषि व उद्योग समिति की बैठक की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन, बाजार समिति, बैंक और भूमि संरक्षण आदि विभागों की समीक्षा करते हुए किसानों के लिए संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। डीडीसी ने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ ससमय मिलना चाहिए। ताकि उन्हें जीविकोपार्जन में राहत मिल सकें। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, एलडीएम, बाजार समिति के पणन सचिव, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *