पहले दिन अकीदतमंदों नेकी चादरपोशी, मांगी दुआएं

हजरत मलंग शाह दाता व हजरत मिल्की शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सलाना उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इस कव्वाली कार्यक्रम में दिल्ली के कव्वाल गुलाम वारिश व पश्चिम बंगाल की कव्वाला नेहा नाज भाग लेंगी। कमेटी के लोगों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वमंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उद्घाटन कर्ता के रूप में गढ़वा जिला के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप एसपी अमन कुमार उपस्थित रहेंगे। भास्कर न्यूज|गढ़वा शहर के पुरानी बैल बाजार सोनपुरवा मोहल्ला स्थित हजरत मलंग शाह दाता व हजरत मिल्की शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह का 2 दिवसीय सलाना उर्स-ए-पाक आज गुरुवार से शुरू हो गया है। उर्स-ए-पाक के पहले दिन फज्र नमाज के बाद कुरआन ख्वानी का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने कुरआन शरीफ की तिलावत की। इसके बाद मजार-ए-शरीफ का गुस्ल कराया गया। वही शाम में उर्स कमेटी के द्वारा चादरपोशी की गई। चादर पोशी करने के पूर्व उर्स कमेटी का चादर शहर के सोनपुरवा मोहल्ला से निकाला गया। शहर के मुख्य पथ सहित विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए मजार के पास पहुंचकर चादरपोशी की गई। चादरपोशी में शामिल अकीदतमंदों ने नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, नारे रिसालत या रसूल अल्लाह, दाता का दामन नहीं छोड़ेंगे, पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल आदि नारे लगा रहे थे। विभिन्न कमेटियों व विभिन्न मोहल्ला के लोगों के द्वारा मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई। अकीदतमंदों ने सिरनी फातिहा कराया। अन्य कमेटियों सहित अन्य अकीदतमंदों ने भी चादरपोशी की। सभी कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था। वही यू ट्यूब पर भी लाइव दिखाया जा रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर मो. अबुल खान, नायब सदर मो. राशिद खान (गोल्डन), अली रजा खान, सेक्रेटरी मो. रमीज रजा, नायब सेक्रेटरी सौरेज खान, बेलाल खान, खजांची आफताब रंगसाज, नायब खजांची मो. मुमताज (छोटू), कार्यक्रम संरक्षक वाजूदीन खान, शिबू खान, मीडिया प्रभारी आसिफ खान आदि की सक्रीय भमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *