रंका|सर्वेश्वरी समूह रंका इकाई के द्वारा आज रंका रेफरल अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच हाथ पंखे का वितरण किया गया । यहां बता दे कि सर्वेश्वरी समूह रंका इकाई के द्वारा समय-समय पर जनहित के लिए कई कार्य आयोजित किए जाते हैं। इसी को लेकर आज सर्वेश्वरी समूह के रंका इकाई के द्वारा गर्मी एवं उमस को देखते हुए वहां भर्ती मरीजों के बीच 50 ताड़ के बने हाथ पंखे का वितरण किया गया। इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह के अजय कुमार सिंह और कुमार गौरव सिंह ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह रंका के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप, दवा वितरण ,वस्त्र वितरण, गर्म कपड़ों का वितरण, हाथ पंखे का वितरण सहित कई जनहित के कार्य आयोजित किए जाते हैं । इसी के क्रम में अभी उमस एवं गर्मी को देखते हुए रंका रेफरल अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच ताड़ के पत्तों से बने हाथ पंखे का वितरण किया गया । इस मौके पर रंका रेफरल अस्पताल के सभी कर्मी एवं सर्वेश्वरी समूह रंका इकाई के कई लोग मौजूद थे। गढ़वा|आज गुरुवार को डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बच्चों एवं शिक्षकों को योग का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर निदेशक सुशील केसरी ने बच्चों को सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य जैसे नियमों की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के आसन यथा दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उतान मंडुकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, पवनमुक्तास, ताड़ासन, शवासन का अभ्यास कराया। इसके साथ ही साथ कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी का अभ्यास कराया। वहीं बच्चों को एक संकल्प दिलाया कि वे सदा अपनी सोच में संतुलन बनाए रखेंगे और अपने कर्तव्य निर्वाह के प्रति कुटुंब और कार्य के प्रति तथा समाज और समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार में मदद करेंगे।


