गढ़वा|पद्मश्री नाना चूडासमा की जयंती पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, विजय केशरी व मुजीबुद्दीन खान के द्वारा किया गया। मौके पर जायंट्स के लोगों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की। वहीं विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। शिविर में रक्तदान करने वालों में अमित शर्मा, राजेश सोनी, अजय कुमार, चंदन कुमार व इमाम कुरैशी के नाम शामिल है। मौके पर लोगों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था टीम के द्वारा हमेशा ही रक्तदान के क्षेत्र में तत्पर रहती हैं। यह संस्था इस तरह का आयोजन हमेशा ही करते रहती है। इस अवसर पर पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष विजय कुमार केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के उपाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंहा, जायंट्स सदस्य उमेश केशरी, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार, निर्देशक राजेश सोनी, गौतम कुमार गुप्ता, आशीष मित्रा, रवि कुमार दास, ब्लड बैंक के टेक्नीशियन प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।


