जमीनी विवाद में मारपीट, 2 लोग हुए घायल

गढ़वा|उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित साइकिल वितरण योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से विभिन्न कोटियों अंतर्गत कुल 25084 छात्र-छात्राओं का प्राप्त सूची का प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त अनुमोदनों की समीक्षा करते हुए योजना को जिला स्तर पर अनुमोदन प्रदान किया गया। योजना का उद्देश्य विद्यालयी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए उनकी शिक्षा में सुगमता सुनिश्चित करना है। डीसी ने कहा कि चयनित लाभुकों को समय पर साइकिल उपलब्ध कराएं। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां शीघ्र पूरी की करें। योजना विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली भौगोलिक बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी।मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, डीआईओ चंद्रशेखर पटेल आदि मौजूद थे। चिनिया|चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया निवासी जोगेंद्र प्रसाद की पत्नी ममता देवी व चिनिया निवासी स्वर्गीय रामावतार शाव के पुत्र संतोष प्रसाद के बीच पूर्व से चल रहे आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर अपने घर के पास ही दोनों तरफ से गाली-गलौज की जा रही थी। इसी बीच संतोष प्रसाद व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जोगेंद्र प्रसाद की पत्नी ममता देवी की पिटाई कर घायल कर दिया। बेहोशी अवस्था में उसे इलाज के लिए ‌ले जाया गया। वही दूसरे पक्ष के संतोष प्रसाद का भी मथा पट गया है। उसका कहना है कि महिला ने उसे मारकर घायल कर दिया गया है। दोनों का चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इस बीच महिला की गंभीर स्थिति होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया।वही मारपीट में घायल का नाम दर्ज किया गया। गढ़वा|चिनिया थाना क्षेत्र चिनिया गांव निवासी योगेंद्र साव 40 वर्ष उसकी पत्नी ममता देवी 35 वर्ष मारपीट को घटना में घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया कि योगेंद्र साव का पैतृक देवता का स्थान का जो घर है। उस घर पर कपिल साव जबरदस्ती धौंस दिखाते हुए कब्जा कर रहा था। जब इसका विरोध किया तो कपिल प्रसाद, मनोज साव, संतोष प्रसाद, पप्पू प्रसाद, प्रतोष प्रसाद, रविंद्र साव, शंकर सिंह, गुंडन प्रसाद, चल बिदर प्रसाद आदि लोग मिलकर फाइबर का पाइप, लोहे का रॉड आदि से मारपीट कर घायल कर िदया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *