रायगढ़ में सब्जी बेचने के बहाने चुराते थे बाइक:3 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़ाए, 5 बाइक भी बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के साप्ताहिक बाजारों से लगातार बाइक की चोरी हो रही थी। जहां चोर सब्जी ठेला लगाने के बहाने अपने साथियों के साथ चोरी को अंजाम देता था। मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग समेत बाइक चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 5 बाइक भी बरामद की गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक किरोड़ीमल के रहने वाले भीष्म कुमार दिनकर ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में उनकी प्लेटिना बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। कोतरा रोड पुलिस को सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर निवासी कमलेश कर्ष (40 साल) नाम का युवक अपने घर में दो चोरी की बाइक छिपाकर रखा है, उसे बेचने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने कमलेश की तालाश करते हुए उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ा। थाना लाकर उससे पूछताछ की गई। शुरू में तो कमलेश गोलमोल जवाब देने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में वह सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ बाइक की चोरी करता है। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ा आरोपी ने अपने साथी किरोड़ीमल नगर निवासी कलम प्रसाद सिदार (31 साल), दुर्गेश साहू (24 साल), सूरज पटेल (20 साल) और तीन नाबालिग के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। इससे पूरे गिरोह ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। ग्रामीण क्षेत्र से भी करते थे चोरी आरोपियों ने यह भी बताया कि रात के दौरान सूनसान जगह से भी मौका पाकर गिरोह बाइक चुराते थे। उन्होंने बताया कि रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा और तमनार के आसपास से भी बाइक की चोरी की है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 बाइक भी जब्त की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। लगातार पतासाजी की जा रही थी DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि शहर के अलग-अलग जगह से बाइक की चोरी हो रही थी। पुलिस लगातार गिरोह की पतासाजी में कर रही थी। सूचना मिलने पर कोतरा रोड पुलिस ने नाबालिग समेत 7 चोरों को पकड़ा है। उनके पास से 5 बाइक भी बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *