सोढल गार्मेंट्स शॉप पर चोरों का धावा, शटर तोड़ 15 हजार रुपए कैश ले गए

भास्कर न्यूज | जालंधर भैरों बाजार में स्थित सोढल गार्मेंट्स शॉप में बुधवार-वीरवार की मध्यरात्रि चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के अंदर से 15 हजार रुपए चुरा लिए। घटना की जानकारी दुकानदारों को पड़ोसी ने फोन पर दी तो तुरंत दुकान पर पहुंचे। जानकारी देते हुए राजन चड्ढा ने बताया कि रुटीन में दुकान बंद करके घर चले गए। सीसीटीवी में चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और फिर गल्ले के अंदर रखे करीब 15 हजार रुपए चुरा लिए। दुकान के ऊपर रहने वाले उनके जानकारों ने देर रात जब शोर मचाया तो चोर भाग गए। इसलिए उनका ज्यादा नुकसान होने से बच गया। राजन ने बताया कि वीरवार को सुबह किसी परिचित का फोन आया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने फोन पर सीसीटीवी कैमरे देखे तो वे घबरा गए थे। चोरी की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी के मुताबिक दो चोर बाइक पर आए और मिलकर शटर उखाड़ दिया। एक चोर अंदर घुस गया। उन्होंने पास की एक और दुकान में चोरी की कोशिश की, लेकिन शटर नहीं टूटा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *