गिरिडीह| गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य सड़क पर अवस्थित बुढ़वा तालाब रोड के हाल से क्या आम क्या खास सभी वाकिफ हैं। साल भर तो गड्ढे नुमा रोड को राहगीर झेलते रहते हैं और अब तो बरसात ने भी दस्तक दे दी है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। अब इस रोड में कोई बड़ी घटना की आशंका से परेशान राहगीर बहुत सहमे हुए आना-जाना कर रहे हैं। आखिरकार करें भी तो क्या करें । छोटी गाड़ियों के चालक बड़ी गाड़ियों को देखकर डर रहे हैं और बड़ी गाड़ियों के चालक छोटी गाड़ियों को देखकर डर रहे हैं कौन गाड़ी कब किसके ऊपर लुढ़क जाए पता नहीं। इस रोड से होकर जनप्रतिनिधि-अधिकारी सभी आना-जाना करते हैं, लेकिन िकसी का ध्यान नहीं है।


