संगठित अपराध पर नियंत्रण कर लंबित मामलों का जल्द करें िनपटारा , कोेताही नहीं हो : एसपी

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन फरार चल रहे अपराधी और गंभीर मामलों के वैसे वारंटी जो पुलिस की गिरफ्तारी से अब तक बचते आ रहे हैं उनको लेकर काफी सख्त हैं। उन्होंने इसको लेकर गुरुवार को अपने आवासीय सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर ,थाना प्रभारी और कांडों के अनुसंधानक भी शामिल हुए। एसपी ने सभी पदाधिकारी से उनके उनके कार्य क्षेत्र में अपराधिक गतिविधि, नशा कारोबार पर कार्रवाई की स्थिति, स्नैचिंग, बंद घरों में चोरी के अलावा संगठित अपराध की गतिविधियों की जानकारी ली। जहां सभी पुलिस पदाधिकारी ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आपराधिक स्थिति की पूरी जानकारी एसपी के समक्ष रखा। इस बैठक में सभी पदाधिकारी और अनुसंधानकों से एसपी को लंबित मामलों की जानकारी मिली। जिसमें महिला प्रताड़ना ,नशा कारोबार , साइबर अपराध समेत गंभीर मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है इसकी जानकारी लिया गया। जिनके जिनके पास लंबे समय से मामले लंबित पाए गए एसपी अंजनी अंजन ने उनसे जवाब भी मांगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें ,मामले के अनुसंधान में पारदर्शिता बरतें ताकि निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो और दोषी बक्से नहीं जाएं। एसपी ने स्पष्ट कहा की अपराध होने के बाद डिटेक्शन से महत्वपूर्ण है कि आप अपना नेटवर्क इतना विकसित करें कि अपराधियों की योजना विफल करने में पुलिस सफल हो यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।बैठक की गंभीरता को देखते हुए जैसे ही एसपी की बैठक समाप्त हुई सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने शहरी क्षेत्र के उनके अधीनस्थ सभी थाना प्रभारी अनुसंधानको की एक अलग बैठक बुला ली। जिसमें कोर्रा थाना, सदर थाना ,लोहसिंघना थाना, बड़ा बाजार ओपी, मुफस्सिल थाना के प्रभारी और अनुसंधानक शामिल हुए। एसपी अंजनी अंजन की बैठक में मिले निर्देशों के आधार पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने सभी थाना प्रभारी और अनुसंधानकों के पास लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की और उन्होंने तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया। ताकि अगली बैठक में एसपी के समक्ष लंबित मामलों के निष्पादन से संबंधित जानकारी अवगत कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *