चित्तरंजन में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने एक निर्माणाधीन स्टोर से हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने जामताड़ा के दो हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्टोर रूम का दरवाजा टूटा मिला था मेसर्स आदित्य आरव देव कंस-प्राइवेट लिमिटेड के पर्यवेक्षक आनंद कुमार महतो ने 15 जून को पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि 4 जून को साइट पर काम बंद किया गया था। 15 जून को वापस आने पर स्टोर रूम का दरवाजा टूटा मिला। चोरों ने करीब एक लाख रुपए का सामान चुरा लिया था। चोरी गए सामान में 14 इंच की कटर मशीन, 4 इंच की प्लाई कटर मशीन, ब्रेकर मशीन, टुल्लू पंप, गैस सिलेंडर, वेट मशीन, केपीटी पीपीआर पाइप जोड़ने वाली मशीन और एमएस रॉड शामिल थे। चित्तरंजन बस स्टैंड के पास से छह को गिरफ्तार किया गया आरपीएफ आईजी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। चित्तरंजन बस स्टैंड के पास से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मिहिजाम के अमन रॉय, दिनेश दास, दीपक साव उर्फ छोटू, नारायण रजक, सुरेंद्र हरि उर्फ नाथू और पवन दास शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया पुलिस के अनुसार, नाथू और छोटू पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं। वे जामताड़ा और आसनसोल जेल में कई आपराधिक मामलों में बंद रह चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से 7 और 8 जून को इन सभी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।


