बहू व उसके भाई पर लगाया हमले का आरोप

गिरिडीह| शास्त्री नगर क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू विवाद में ससुर ने अपनी बहू और उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके सिर पर वार किया गया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। ससुर ने बताया कि सुबह उनका पोता मोबाइल देख रहा था। इसी बात पर बहू नाराज हो गई। उसने पोते से मोबाइल छीना और उसे पीटने लगी। जब पोते को बचाने की कोशिश की, तो बहू और उसका भाई उन पर टूट पड़े। दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला किया। शोर सुनकर अन्य परिजन पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *