अबोहर में कार की टक्कर से महिला की मौत:उछलकर गाड़ी के शीशे पर गिरी, लकड़ी लेने घर से निकली थी, दो बच्चों की मां

फाजिल्का के अबोहर में एक लापरवाह कार चालक की वजह से दो छोटे बच्चों की मां की जान चली गई। महिला लकड़ी लेने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव सुखचैन की 30 वर्षीय संतोष रानी देर शाम चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (नंबर HR 24-A-C 0198) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष रानी उछलकर कार के शीशे पर जा गिरीं। कार अस्पताल में छोड़कर ड्राइवर फरार कार चालक उन्हें तुरंत अबोहर के सरकारी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने संतोष रानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक अपनी कार अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पीछे एक 4 वर्षीय बेटा और ढाई वर्षीय बेटी है। परिवार ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *