कपूरथला में नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा:सड़क पर उतरे सांसद सीचेवाल, एसएसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कपूरथला में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्वास्थ्य भी, विरासत भी’ थीम पर साइकिलाथॉन यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल, डीसी अमित कुमार पंचाल और एसएसपी गौरव तूरा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। गुरु नानक स्टेडियम से डीसी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलाथॉन को रवाना किया। साइकिल यात्रा सैनिक स्कूल, जगतजीत क्लब, दरबार हॉल होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। फिर मौरिश मस्जिद और स्टेट गुरुद्वारा से होकर वापस स्टेडियम पर लौटी। जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के साइकिलिंग क्लबों के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीसी पंचाल ने बताया कि जिला प्रशासन नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दे रहा है। इससे नशा छोड़ने वाले लोग आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। एसएसपी गौरव तूरा ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सरकार लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *