फाजिल्का में सट्टेबाज की गिरफ्तारी के समय हंगामा:धक्कामुक्की में व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, बोला- पुलिस ने पंचर लगाकर कमाए पैसे उठाए

फाजिल्का में सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को पकड़ने गई पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने का मामला सामने आया है l मोहल्ला इकट्ठा हो गया और गली में जमकर बवाल हुआ l इस दौरान पुलिस द्वारा उठाए जा रहे व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ गया l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l जबकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है और कार्रवाई की जा रही है l फाजिल्का के सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि एएसआई मंजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जट्टीयां मोहल्ले में जैपाल नामक व्यक्ति सट्टे का कारोबार करता है l जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके पर रेड की। व्यक्ति से 2100 रुपए की नगदी और मोबाइल रिकवर किया गया है। जिसमें सट्टे के कारोबार से संबंधित कुछ सबूत मिले है l उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की की है l तो उसके हालातों को देखते हुए उसे कुछ समय दिया गया है। विवाद के दौरान व्यक्ति की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति जैपाल का कहना है कि रेड करने आई पुलिस के साथ विवाद के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह अपने मोहल्ले में साइकल पंचर लगाने का काम करता है l पुलिस ने अंडे व पंचर लगाकर कमाए पैसे लॉकडाउन के दौरान वह छत से गिर गया था l जिसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं l और इलाज के बाद अब उससे दुकान का काम नहीं किया जाता l तो सट्टे का थोड़ा बहुत काम करता है l अपना कमीशन हासिल कर रोजगार चलाता है l लेकिन पुलिस ने उसके दुकान के गल्ले से अंडे व पंचर लगाकर कमाए दुकान के पैसे उठा लिए। जिसको लेकर विवाद हुआ और तबीयत बिगड़ने के चलते उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l उसने कहा कि वह छोटी मछली है l जबकि पुलिस बड़ी मछली को हाथ नहीं लगाती l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *