बरनाला में RTO पर भ्रष्टाचार का आरोप:ट्रक यूनियन प्रधान ने ऑफिस के बाहर रात 1 बजे धरना दिया, DC ने जांच के आदेश दिए

पंजाब के बरनाला में ट्रक यूनियन के प्रधान और आम आदमी पार्टी के नेता हरदीप सिंह ने आरटीओ ऑफिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने यूनियन की एक गाड़ी का 19,000 रुपए का चालान काटे जाने का विरोध करते हुए रात 1:00 बजे धरना दिया। हरदीप सिंह ने कहा कि आरटीओ ऑफिस चालान की अतिरिक्त मोटी रकम की वसूली कर रहा है। यूनियन ने आरटीओ ऑफिस की एक गाड़ी की मरम्मत पर 42,000 रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा भी कई बार अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा है। यूनियन प्रधान ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने की बात कही है। बरनाला के आरटीओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि आरोप लगाने वालों के पास कोई सबूत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एडीसी बरनाला अनुप्रिया जोहल के अनुसार जल्द ही अधिकारी जांच रिपोर्ट पेश करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *