मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग रेटों से आढ़ती परेशान, सीएमएफओ को दी शिकायत

भास्कर न्यूज | जालंधर मकसूदां सब्जी मंडी में अधिक पार्किंग फीस वसूलने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आढ़तियों का ठेकेदार पर आरोप है कि कारिंदे अभी भी तय रेटों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। 100 से ज्यादा शिकायतें मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन बावजूद इसके ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। अभी भी ठेकेदार के कारिंदे गुंडागर्दी करके फड़ियों व रेहड़ी वालों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए वीरवार को सब्जी व फ्रूट मंडी के आढ़तियों ने चीफ मिनिस्टर फील्ड अफसर के साथ डीसी ऑफिस में मुलाकात की और मांग पत्र दिया कि ठेकेदार पर हर हालत में कार्रवाई की जानी चाहिए। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहिंदरजीत शैंटी बत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार के कारिंदे 75 रुपए की पर्ची पर 300 रुपए और 150 रुपए की पर्ची पर 400 रुपए हर रोज वसूल रहे हैं। रात के समय मंडी के गेट पर गुंडे और गैंगस्टर बैठे रहते हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों को धमकाते हैं। सीएमएफओ को पूरे सबूत दिए हैं कि किस तरह से मंडी में गुंडागर्दी हो रही है और मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शंटी बत्रा ने बताया कि ठेकेदार हर रोज अधिक वसूली कर रहा है। लेकिन मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने केवल एक बार ही जुर्माना लगाया। जो कि नाम मात्र है। ठेकेदार ने एक साल का ठेका लिया है। जिस तरह से वसूली कर रहा है। उसके हिसाब से ठेके के पैसे भी पूरे कर लिए गए हैं। फड़ी व रेहड़ी वालों को धमका कर पैसे वसूल लिए जाते हैं। जिनके सारे सबूत मंडी मार्केट कमेटी के भी दिए जा चुके हैं। अब उम्मीद है कि सीएमएफओ उनकी सुनवाई करेंगें और ठेकेदार पर कार्रवाई भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *