गिरिडीह में पति ने की पत्नी की हत्या:शव छोड़ भागे ससुराल वाले, महिला के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

गिरिडीह में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता की हत्या फांसी लगा करने का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद से मृतका का पति और ससुराल पक्ष मौके से फरार है। घटना बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पूर्वी बलगो में हुई। मृतका की पहचान गुलेशा खातून (23) के रूप में की गई है। गुलेशा की शादी एनाउल अंसारी के साथ तीन साल पहले हुई थी। दंपती का 6 माह का एक बेटा भी है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बिरनी के भरकट्टा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था: पिता मृतका के पिता शकूर अंसारी ने बताया कि बेटी को दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान करते थे। बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। बेटी अपने मायके चिरुडीह में थी। गुरुवार को उसका पति एनाउल अंसारी यहां आया और ससुराल ले गया। यहां देर रात गुलेशा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति समेत ससुराल के लोग फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मायके वालों को दी घटना की जानकारी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मायके वालों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता शकूर अंसारी समेत मायके वाले गुलेशा के ससुराल पहुंचे, जहां बेटी का शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रही है। मृतका के पिता द्वारा लिखित आवेदन मिला है, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। -अमन कुमार, ओपी प्रभारी ——————————————— ये भी खबर पढ़िए चलती ट्रेन के आगे कूदा दंपती, पत्नी की मौत:दोनों ने की थी लव मैरिज, जख्मी पति बोला- परिवार का सहयोग नहीं मिलने से उठाया कदम धनबाद में गुरुवार को करकेन्द रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक दंपती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पुटकी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान पुटकी बाउरी टोला निवासी अमित बाउरी की पत्नी जया मोदी के रूप में की गई। अमित बाउरी इस घटना में जख्मी है। उसने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर गोमो-खड़गपुर सवारी गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *