गुमला में कंस नदी का पुल क्षतिग्रस्त:बीडीओ ने आवागमन पर लगाई रोक, वैकल्पिक मार्ग से यातायात जारी

गुमला जिले में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जिले में बहने वाली सभी नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर है। इसी बीच सिसई प्रखंड क्षेत्र के डरहा छारदा रोड में कंस नदी पर स्थित पुल के दो स्पेन का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर प्रखंड के बीडीओ रमेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। पंचायत के मुखिया प्रकाश उरांव को पुल की दयनीय स्थिति और खतरे की आशंका से बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोकने के निर्देश दिया। इससे आम जनता सुरक्षित हो सके। वहीं, इसके बाद पंचायत के मुखिया प्रकाश उरांव द्वारा मजदूर लगाकर शुक्रवार को मिट्टी, बांस और झाड़ियों से बैरिकेट लगाया गया है। प्रकाश उरांव ने बताया कि यहां पर अवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है और इसके जगह पर दूसरे करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित पुल का उपयोग करने की अपील ग्रामीणों से की गई है। पिछले वर्ष बारिश में कंस नदी के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस वर्ष मानसून के दस्तक के साथ लगातार हो रही बारिश से दो स्पेन के दो और पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से कोई बड़ी घटना की आशंका से निरीक्षण करने के बाद बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद करने के निर्देश दिया है। -रमेश कुमार यादव, बीडीओ, सिसई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *