कपूरथला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई:नगर ने फुटपाथ से अवैध रेहड़ियां हटाईं, सामान जब्त किया

कपूरथला नगर निगम ने आज अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर के आदेश पर चलाई गई इस मुहिम में फुटपाथ पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटाया गया है। ये कार्रवाई माल रोड पर की गई। निगम की 10 सदस्यीय टीम ने माल रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथ से अवैध रेहड़ियां हटाईं। टीम ने रेहड़ी वालों का सामान भी जब्त किया। टीम के इंचार्ज मनोज कुमार रत्ती ने बताया कि माल रोड का फुटपाथ लोगों की सैरगाह है। रेहड़ी वालों के कब्जे से शहरवासियों को परेशानी होती थी। मनोज रत्ती ने शहर के सभी बाजारों में अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के विभिन्न बाजारों और माल रोड पर दुकानदारों और रेहड़ी वालों के अवैध कब्जों से आवाजाही में परेशानी होती है। इससे ट्रैफिक की समस्या भी बनी रहती है। निगम की टीम पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाई कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *