नीलामहल में तीन चोरों ने चुरा ली एक्टिवा

भास्कर न्यूज| जालंधर थाना-2 के अधीन आते नीलामहल में देर रात को घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा को तीन चोर चुरा ले गए। सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। विक्रम मोंगा ने बताया कि रात के समय उनकी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी थी। जब ​एक्टिवा को देखने के लिए बाहर निकला तो देखा कि एक्टिवा नहीं थी। सीसीटीवी चैक किया तो देखा कि 3 चोर उनकी एक्टिवा को लेकर जा रहे हैं। थाना-2 में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *