तरस के आधार पर नौकरी, ईए ब्रांच की लेटलतीफी से परेशान हुए लोग

जालंधर| सरकारी कार्यालयों के काम की गति धीमी होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वीरवार को गीता कॉलोनी के रहने वाले अशोक शर्मा जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स के अंदर ईजी ब्रांच पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कोरियर डिलिवरी का काम करते है। उनका ब्रदर इन लॉ 44 वर्षीय प्रशांत जोशी नकोदर में जूनियर सहायक था, लेकिन साल 2024 अप्रैल महीने में बीमारी के चलते उसका देहांत हो गया। वह साल 1998 में सरकारी नौकरी में भर्ती हुआ था और करीब 26-27 साल तक सरकारी नौकरी की। उसने शादी नहीं की थी और मेरे बेटे खुश शर्मा को ही लीगल रूप से गोद लिया था। उन्होंने खुश को तरस के आधार पर नौकरी के लिए अप्लाई किया था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी ब्रांच कागजी कार्रवाई नहीं पूरी कर रही। अशोक ने बताया कि उन्होंने जब संबंधित डीलिंग कर्मचारी हरप्रीत सिंह को पूछा तो उन्होंने शुक्रवार को दोबारा आने के लिए कहा और जानकारी दी कि एक विजिलेंस का केस चल रहा था, उसकी रिपोर्ट के लिए अब विजिलेंस को भी पत्र लिखा जा रहा है। अशोक कुमार ईए ब्रांच के अंदर मुलाजिम हरप्रीत सिंह से फाइल को लेकर बातचीत करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *