जालंधर | डीएवी कॉलेज में 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले जारी हैं। इसमें मेधावी छात्र अब विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें 100 फीसदी छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका है। इसमें योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90 फीसदी और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र ट्यूशन फीस पर 50 फीसदी छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। आरक्षित श्रेणी की छात्रवृत्ति में एससी/एसटी/ओबीसी छात्र पीएमएस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए पात्र हैं, जो पूरी फीस को कवर कर सकता है। विशिष्ट छात्रवृत्ति के जरिये डीएवी कॉलेज जालंधर असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन वाले छात्रों के लिए एएन कक्कड़ छात्रवृत्ति और डॉ. टीआर शिंगारी छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाएं प्रदान करता है। इसके लिए बी टेक कार्यक्रमों के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 फीसदी अंक जरूरी हैं।


