करप्शन कांड के मुख्यारोपी एटीपी ने लगाई हाईकोर्ट में रेगुलर बेल

भास्कर न्यूज | जालंधर कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद करप्शन कांड के मुख्यारोपी सुखदेव वशिष्ठ ने वीरवार को हाईकोर्ट ने रेगुलर बेल लगाई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट तय करेगी कि तारीख में सुनवाई होनी है। इससे पहले एटीपी सुखदेव ने अपनी बेल एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में 6 जून को लगाई थी,लेकिन कोर्ट ने बेल रिजेक्ट कर दी थी। विजिलेंस ने कोर्ट में कहा था कि केस की जांच चल रही है। इस बीच मुख्यारोपी बेल पर आकर सबूत मिटा सकता है और जांच प्रभावित करने की कोशिश करेगा। उधर, नाभा जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने कस्टडी में पित्ते की पथरी के ऑपरेशन की एप्लीकेशन लगाई है, जिस पर 21 जून को सुनवाई होनी है। 14 मई को विजिलेंस ने मुख्यारोपी एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को पकड़ा था। इसके बाद विजिलेंस ने केस में विधायक रमन अरोड़ा, उसके राजदार आढ़ती महेश मखीजा और निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर चुकी है। मखीजा से 36 लाख कैश मिला था। अब तक विजिलेंस केस में 42,30,245 रुपए, एक थार और करीब 2584 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर चुकी है। विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद हैं। विधायक व मखीजा की कोर्ट में 30 जून को पेशी है। विधायक के फरार बेटे राजन की हाईकोर्ट में एंटीसिपेट्री बेल पर 3 जुलाई को सुनवाई होनी है। फरार राजू मदान की एंटीसिपेट्री बेल पर 25 जून को एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में सुनवाई होनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *