सोना आज ₹758 गिरकर ₹98,503 पर आया:चांदी भी ₹1,791 सस्ती हुई, ₹1.05 लाख प्रति किलो बिक रही; गोल्ड इस साल अब तक ₹22,341 महंगा हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 जून को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹758 गिरकर ₹98,503 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,261 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,791 गिरकर ₹1,05,592 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,383 पर बंद हुई थी। वहीं 18 जून को चांदी ₹1,09,550 पर ओपन हुई थी। ये इसका इसका ऑल टाइम हाई था। वहीं सोने ने 16 जून को ₹99,373 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹22,341 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,341 रुपए बढ़कर 98,503 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,366 रुपए बढ़कर 1,07,383 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *