बंगाल में सड़क हादसा, सरायकेला के 9 लोगों की मौत:बोलेरो और ट्रेलर में हुई टक्कर, झारखंड लौटते वक्त हुआ हादसा

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से सरायकेला खरसावां लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए सभी पश्चिम बंगाल एक बारात में गए थे। वहां से झारखंड के सरायकेला खरसावां स्थित नीमडीह थाना क्षेत्र में लौटते वक्त यह हादसा हुआ। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। इधर, हादसे में बोलेरो सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। चिरुगोड़ा गांव से बारात गए थे नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग बलरामपुर किसी बारात में गए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। बोलेरो में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बारात गए थे। ————————————– सरायकेला में चलते ट्रक में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, NH-33 पर पेंट से भरा वाहन जलकर खाक सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-33 पर एक बड़ा हादसा हुआ। चौका थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में ज्वलनशील पेंट लदा था। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *