लातेहार में सुखाड़ योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर महिला इन्द्रमुनी उरांव से 2 लाख 37 हजार 600 रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी मुख्यालय एसडीपीओ संजीव मिश्रा ने दी। गिरफ्तार अपराधियों में कांग्रेस कुमार पिता स्वर्गीय बेलभद्र महतो और सनाउल अंसारी पिता फारूक अंसारी शामिल हैं। दोनों देवघर के रहने वाला हैं। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, दो पासबुक, दो एटीएम कार्ड और दो सिम कार्ड बरामद किया हैं। मुख्यालय एसडीपीओ संजीव मिश्रा ने बताया कि महिला इंद्रमणि उरांव द्वारा साइबर थाना कांड संख्या 6/25 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एक टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई की।


