जामताड़ा में दुकानदार ने की आत्महत्या:दुकान में गमछे से फंदा बना लटका, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने आत्महत्या कर ली। झारखंड इलेक्ट्रिक के मालिक सरफराज अंसारी ने शुक्रवार को दुकान में फांसी लगा ली। सरफराज की उम्र 28 वर्ष थी। घटना एनएच 419 के किनारे ढेकीपाड़ा मोड़ पर स्थित दुकान में हुई। सरफराज ने सुबह दुकान खोली और कुछ ग्राहकों को सामान बेचा। इसके बाद उन्होंने दुकान बंद कर सफेद गमछे से फंदा बनाया। दुकान की सीढ़ी के नीचे फांसी लगा ली। पहले भी खा चुका था नींद की गोलियां: भाई मृतक के बड़े भाई अल्ताफ के अनुसार, सरफराज ने पहले भी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सरफराज की शादी 2019 में हुई थी। उनके एक बेटी और एक बेटा है। वह 15 साल पहले कर्माटांड के सुंदरजोरी गांव से यहां आया था। सरफराज ने अपने भाई के साथ व्यापार शुरू किया था। पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *