अमृतसर | माकपा के वित्त सचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मनिंदर सिंह से मुलाकात की। माकपा के जिला सचिवालय सदस्य एवं तहसील बाबा बकाला साहिब के सचिव गुरदीप सिंह बुताला के बेटे संग्राम सिंह के खिलाफ ब्यास थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की गई। इससे पहले जिला कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने बैठक भी की। बैठक के बाद माकपा ने एसएसपी को मुलाकात के दौरान बताया कि गुरदीप सिंह बुताला के बेटे संग्राम सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। इस दौरान एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर माकपा के जिला सचिव कामरेड चरणजीत मजीठा, विजय कुमार, किरपा राम, गुरदीप सिंह बुताला, जसबीर झबाल, यशपाल शर्मा आदि मौजूद थे।


