आउटसोर्स मुलाजिमों का 2 माह का वेतन पेंडिंग, यूनियन में रोष

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम में करीब 742 आउटसोर्स मुलाजिमों का दो माह से वेतन पेंडिंग हो गया है। इसके पहले बीते मार्च महीने में ढाई माह का वेतन लटकने पर अफसरों ने पुरानी कंपनी छोड़कर चले जाने का राग अलापते रहे थे। हालांकि मुलाजिमों ने जब हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी तो मार्च महीने का बनता 18 दिनों का वेतन रिलीज करा दिया गया था। वहीं अब अप्रैल व मई महीने की सैलरी फिर लटका दी गई है। आउटसोर्स यूनियन नेता राजकुमार ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण मुलाजिम परेशान हो चुके हैं। अफसरों की तरफ से सैलरी के लिए निर्धारित डेट फिक्स नहीं किए जाने के कारण रोष भी व्याप्त है। अब तक पुरानी कंपनी के छोड़ जाने के बाद नई कंपनी में सारा रिकार्ड मुलाजिमों का भेजा जा चुका फिर मुश्किलें क्यों आ रही इस बारे कुछ नहीं पता लग पा रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि अफसरों से रिपोर्ट लेंगी कि सैलरी दो महीने से अब क्यों लटकाई गई है। कंपनी लेवल पर मुश्किल आ रही या फिर निगम से बिल बनाकर नहीं भेजा जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *